Header Banner

पत्रिका ‘समवेत’ का विमोचन

BY — March 3, 2015

030301उदयपुर। मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के हिन्दी विभाग के सहायक आचार्य डॉ. नवीन नन्दवाना की पत्रिका ‘समवेत’ के अंक का विमोचन महिला अध्ययन केंद्र की ओर से आयोजित संगोष्ठी में हुआ।

विमोचन राजस्थान लोक सेवा आयोग के पूर्व सदस्य प्रो. परमेन्द्र दशोरा, महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय, अजमेर के कुलपति प्रो. कैलाश सोडाणी, मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आई वी त्रिवेदी, सरदार पटेल विश्वविद्यालय वल्लभ विद्यानगर के प्रो. नवनीत चौहान, सामाजिक विज्ञान एवं मानविकी महाविद्यालय की अधिष्ठाता प्रो. फरीदा शाह एवं महिला अध्ययन केंद्र निदेशक प्रो. दिग्विजय भटनागर के कर कमलों से सम्पदन्न हुआ। समवेत के इस अंक में शिक्षा साहित्य एवं संस्कृति के जुड़े विषयों पर कुल सतरह आलेख संगृही हैं। ये आलेख भक्तिकालीन साहित्य, समकालीन स्त्री विमर्श, के साथ-साथ राजस्थान की कलाओं को अभिव्यक्ति देते हैं।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply