राष्ट्रीय वर्ल्ड स्किल्स हेयर ड्रेसिंग में प्रदीप प्रथम

BY — March 3, 2015

030302उदयपुर। नेशनल स्किल्स डवलपमेंट कॉपोरेशन (एनएसडीसी) भारत सरकार द्वारा ’वर्ल्ड स्किल्स इंडिया’ की प्रतियोगिता दो वर्ष में एक बार होती है, जिसमें देश के कुल 27 स्किल्स में 21 वर्ष तक के युवक व युवतियों का चयन होता है।

उदयपुर से प्रभात स्पा सेलून एन इंस्टी ट्यूट व आईबा के सदस्य प्रदीप वेद ने नई दिल्ली के प्रगति मैदान मे आयोजित राष्ट्रीय चयन के लिए हेयर ड्रेसिंग की प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वे भारत की ओर से अगस्त में होने वाली ’अंतरराष्ट्रीिय वर्ल्ड स्किल्स प्रतियोगिता ब्राजील (पाऊ-लो)’ में हिस्सा लेंगे।
प्रदीप ने ऑल इंडिया हेयर एण्ड ब्यूटी एसोसिएशन (आईबा) द्वारा आयोजित ’आईबा अवार्ड’ के वर्ल्ड स्किल में गोल्ड मेडल प्राप्त किया और इसी प्रक्रिया से गुजरते हुए प्रभात स्पा सैलून व आईबा की ओर से उन्हें एनएसडीसी की वर्ल्ड स्किल्स नई दिल्ली की प्रतियोगिता में जाने का अवसर मिला। उन्हें तीन दिन में 6 लुक तैयार करने थे। देश के जाने-माने जज पैनल के सामने 12 घण्टे कार्य करते हुए मैनिक्यून हेड पर हेयर कट, हेयर कलर व हेयर स्टाईल की गई जिसमे ओएमसी क्रिएटीव स्टाइल, हेयर बाई नाइट, ऑपन हेयर स्टाइल, लेडिस ट्रेन्ड कट, ब्राइडल स्टाइल (लेडिज कैटेगरी) व क्लासिक जेन्ट्स हेयर स्टाइलिंग की प्रतियोगिता के जज देश के प्रसिद्ध हेयर व कलर एक्सपर्ट, आशा हरिहरन, सिल्वी, रूकमनी होनावर व जीवन थे। प्रतियागिता की एक्सपर्ट व इन्चार्ज समान्ता कोचर व ट्रेनर अशोक पालीवाल थे। प्रदीप को दिलीप चूनाय, एमडी, नेशनल स्कील्स डवलप्मेन्ट कॉपोरेशन के द्वारा सर्टिफिकेट के साथ ब्राजील के शहर पाऊ-लो में अगस्त में होने वाली वर्ड स्किल प्रतियोगिता का एयर टिकट भी दिया।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *