”अलविदा ना कहना“ से हुआ सोफेस्ट का समापन

BY — March 11, 2015

110302उदयपुर। मोहनलाल सुखाड़िया विश्वहविद्यालय और पेसिफिक युनिवर्सिटी के संयुक्त तत्वावधान में चल रहे सार्क देशों के सोफेस्ट का बुधवार को भव्य रंगारंग समापन हुआ। विभिन्न विश्वसविद्यालयों के विद्यार्थियों का पांच दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सोफेस्ट के आयोजन  के लिए झीलों की नगरी उदयपुर चुना गया था।

110303110304110305इसमें भारत, बागंलादेश, भूटान, नेपाल, अफगानिस्तान, श्रीलंका सहित आठ देशों के विश्वविद्यालयों की प्रतिभाओं ने भाग लिया। पेसिफिक यूनिवर्सिटी में हुए समापन समारोह एसोसिएषन ऑफ इण्डियन यूनिवर्सिटीज़ के संयुक्त सचिव सेम्पसन डेविड उपस्थित थे, मुख्य अतिथि महापौर चंद्र सिंह कोठारी थे तथा मंच पर पेसिफिक युनिवर्सिटी के सचिव राहुल अग्रवाल, प्रेसिडेंट बीपी शर्मा, रजिस्ट्रार शरद कोठारी एवं मोहन लाल सुखाड़िया के कुलपति प्रो. आईवी त्रिवेदी, प्रो. डीएस चुण्डावत,प्रो. प्रदीप त्रिखा मौजूद थे। यहां पर सार्क देषों पर एंथम बनाने वाले गजेन्द्र पंड्या का सम्मान किया गया।
110306समापन समारोह मे एआईयू के संयुक्त सचिव सेमसन डेविड ने कहा कि उदयपुर में हुआ यह साउथ एशियन यूनिवर्सिटीज का फेस्ट अभी तक के इतिहास में सर्वोत्तम है तथा यहां के लोगों की मेहमाननवाजी और व्यवस्थाओं से वे काफी प्रसन्न है। अपने उद्बोधन के अंत में उन्होंने कभी अलविदा ना कहना गीत गाकर सभी को रोमांचित और भावुक कर दिया। सुखाड़िया विश्वनविद्यालय के कुलपति प्रो. आई वी त्रिवेदी ने कहा कि यूथ फेस्ट में विभिन्न देषों की संस्कृतियों को करीब से जानने का अवसर मिला और विदेशी विद्यार्थी अपने साथ भारतीय संस्कृति की सुनहरी यादें ले जायेंगे,उन्होंने पेसिफिक यूनिवर्सिटी के सहयोग की भी भूरी-भूरी प्रषंसा की। पेसिफिक यूनिवर्सिटी के प्रेसिडेंट बी. पी. शर्मा ने कहा कि दक्षिणी एशियाई देशों के बीच सांस्कृतिक एकता से आर्थिक एकता के नये आयाम खुलेंगे। महापौर चंद्र सिंह कोठारी ने कहा कि उदयपुर में मेहमान विद्यार्थियों के स्वागत और मेहमाननवाजी की पूरी कोशिश की गई और विद्याथियों से जुड़कर हमें काफी कुछ सीखने का मौका मिला है।
110307यूथ फेस्ट के दौरान विभिन्न कार्यक्रम हुए। पूरे फेस्ट के दौरान बेस्ट टीम विद गुडविल में विदेशी युनिवर्सिटी की श्रेणी में यूजीसी बांगलादेश तथा भारतीय यूनिवर्सिटी में साउथ एशियन यूनिवर्सिटी दिल्ली प्रथम स्थान पर रही । बेस्ट डीसिप्लिन श्रेणी में विदेशी यूनिवर्सिटी में यूजीसी श्रीलंका तथा भारतीय में वनस्थली,राजस्थान प्रथम स्थान पर रहे। बेस्ट रीजनल एंड फोक डांस टीम में यूजीसी भूटान तथा भारतीय में तेजपुर यूनिवर्सिटी असम प्रथम रहे। समारोह के अंत में पीआईबीएस के डायरेक्टर डॉ. महेन्द्र सोजतिया द्वारा सोफेस्ट के दौरान हुए विभिन्न कार्यक्रमों पर बनी विडियो डॉक्यूमेंटरी दिखाई गयी, जिसमें पूरे आठवें यूथ सोफेस्ट को सारगर्भित रूप से प्रदर्शित  किया गया।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *