Header Banner

नुक्कड़ नाटक से दिया बेटी बचाओ का संदेश

BY — March 11, 2015

घर घर में होवे साफ सफाई – फिर देखों घर लक्ष्मी आई

110301उदयपुर। काकासा रो केणों है – स्वच्छ भारत में रहनों है, अर्न्तमन में दीप जलाये – अपने भारत को स्वच्छ भारत, एक आदत अच्छी डाले – कचरा, कचरा पात्र में डाले, सब रोगों की एक दवाई – साफ सफाई, साफ सफाई आदि के नारे लगाते हुए हाथ में तख्तियां लिए ग्रामीणो को जानकारी दी गई।

जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ विश्वविद्यालय के संघटक लोकमान्य मान्य तिलक शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय की छात्र-छात्राओं ने बुधवार को कानपुर गांव के लोगों को स्वच्छता की जानकारी तथा नुक्कड़ नाटक के द्वारा कन्या भू्रण हत्या, बेटी बचाओं व बेटी को पढाओं का संदेश दिया। रेली को प्राचार्य डॉ. शशि चितौड़ा, अधिष्ठाता अरूण पानेरी, प्रभारी डॉ. बलिदान जैन, व्यवस्थापक हीरालाल चौबीसा, डॉ. कैलाश चौधरी, डॉ. गुणबाला आमेटा, डॉ. रेणु हिंगड़ ने हरी झण्डी दिखाकर रेली केा रवाना किया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply