Header Banner

पेट्रोल भराओ-कूपन पाओ योजना

BY — March 14, 2015

बिग बाजार एंव एचपीसीएल ने की लांच

140310उदयपुर। बिग बाजार एवं एचपीसीएल ने आज संयुक्त रूप से बिग बाजार में ग्राहकों के लिए एचपीसीएल पेट्रोल पम्प पर पेट्रोल भराओ और बिग बाजार का एक्सचेंज कूपन पाओ नामक एक योजना लॉन्च की।

बिग बाजार के विपणन अधिकारी राजेश प्रधान ने बताया कि योजनान्तर्गत ग्राहकों को हिन्दुस्तान पेट्रोलियम के पेट्रोल पम्प पर कम से कम 200 रूपयें का पेट्रोल भरवानें पर 100 रूपयें का तथा 1000 का पेट्रोल या डीजल भरवानें पर 500 रूपयें का बिग बाजार का नियम एवं शर्तों के साथ एक्सचेंज कूपन दिया जाएगा जो स्कीम के साथ 4 अप्रेल तक लागू रहेगा।  इस अवसर पर बिग बाजार के स्टोर प्रबन्धक केतव व्यास, एचपीसीएल के वरिष्ठ क्षेत्रीय प्रबन्धक विनीत आचार्य, विक्रय अधिकारी मनीष सहित जिले के करबी 20 डीलर मौजूद थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply