राष्ट्रीय कवि सम्मेलन आज

BY — March 22, 2015

220308उदयपुर। सकल जैन समाज की संस्था महावीर जैन परिषद के निर्देशन में जैन इंटरनेषनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन (जीतो) के तत्वावधान में महावीर जयंती के उपलक्ष्य में भारतीय लोक कला मंडल के मुक्ताकाशी रंगमंच पर सोमवार को विराट राष्ट्रीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।

जीतो उदयपुर चैप्टर के मुख्य सचिव राजकुमार फत्तावत ने बताया कि कवि सम्मेलन में हरिओम पंवार मेरठ, राजेन्द्र मालवीय (आलसी) इटारसी, शंभू शिखर दिल्ली, शांति तूफान निम्बाहेड़ा, शशांक प्रभाकर अलीगढ़ एवं मीना शर्मा केशोराय पाटन षिरकत करेंगे। सूत्रधार राव अजातशत्रु होंगे।
जीतो उदयपुर चैप्टर के चेयरमैन शांतिलाल मारू ने बताया कि सफल आयोजन के लिए कवि सम्मेलन का संयोजक संजय भंडारी एवं महावीर चपलोत को नियुक्त किया गया है। कवि सम्मेलन के मुख्य प्रायोजक वंडर सीमेंट है।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *