Header Banner

’जवाब नहीं हाजिर जवाबी का’

BY — March 25, 2015

250306उदयपुर। महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के संगठक, प्रौद्योगिकी एवं अभियांत्रिकी महाविद्यालय के अर्न्तगत होने वाले तकनीकी एवं सांस्कृतिक संगम ‘ टेक फेस्ट – 2015’ के आयोजन के बारे में महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. बीपी नंदवाना ने बताया कि वार्षिक उत्सव  ’‘टेक फेस्ट में 1500 से अधिक  अभियांत्रिकी छात्र समुदाय अपनी विभिन्न सह-शैक्षणिक गतिविधियों में मशगूल हैं जिनमें छात्रों का उत्साह देखते हुए बनता है।

250307तकनीकी ज्ञान सम्बन्धीय प्रश्नोत्तरी में 200 प्रतिभागियों ने उत्सुकता से भाग लिया एवं अपने ज्ञान कौशल का परिचय देते हुए हाजिर जवाबी से श्रोताओं, आयोजकों और निर्णायकों को आश्चर्य-चकित कर दिया। छात्रों ने बड़ी संख्या में उत्साह पूर्वक प्रतियोगिता मे भाग लेकर प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाया। अन्य महत्वपूर्ण कार्यक्रम काव्य पाठ में 50 प्रतिभागियों ने देशभक्ति, वीररस, हास्यरस एवं श्रृंगाररस कविताओं से श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। इसी प्रकार बॉलीवुड की जानकारी से सम्बंधित मूवी मेनिया प्रतियोगिता में 120  अधिक प्रतिभागियों ने भाग लेकर अपने सिनेमा ज्ञान का प्रदर्शन किया।
ब्रिजमेकिंग में 75 से अधिक छात्रों ने अपनी अभिरूचि के अनुरूप विभिन्न प्रकार के पुलों का निर्माण किया जिनकी भार क्षमता का निर्णायकों ने आंकलन किया।

250308छात्रों ने आशा के विपरित कम स्वभार की तुलना में कई गुना अधिक भार क्षमता वाले आइसक्रीम स्टिक से बने अनेक प्रतिरूपों का सजीव प्रदर्शन किया। 15 से अधिक प्रतियोगियों ने मुख-चित्रण प्रतियोगिता में प्रकृति के बहुरंगी आयामों का चित्रण करते हुए पेड़ बचाओं, शांति संदेश, अतुलनीय भारत, पर्यावरण सरंक्षण, सामाजिक एवं सांस्कृतिक विषयों का मुख चित्रण कर दर्शको को अचम्भित कर दिया। रंगोली एवमं क्ले मोडलिंग में 100 से अधिक प्रतिभागियों ने स्वच्छ भारत, हरित भारत, भष्टाचार मुक्त भारत की झांकियों का सजीव चित्रण किया।
पत्रवाचन : प्रतिभागियों ने बताया कि देश के कल्याण हेतु किस प्रकार विज्ञान,  तकनीकी और अभियांत्रिकी का समावेश किया जा सकता है। विभिन्न प्रकार की सामाजिक उद्यमिता जैसे कि पर्यावरण सुरक्षा हेतु सौर ऊर्जा से चलने वाली इकाइयों व भविष्य के स्मार्ट नगरों की परिकल्पना को मूर्तरूप से दर्शाने हेतु विभिन्न प्रकार की नई तकनीकियों को सचित्र सार सहित प्रदर्शित किया। इसी क्रम में तकनीकी पत्र वाचन में बताया कि व्यवस्थित रूप से खनन करने पर प्रकृति के साथ सन्तुलन बनाते हुऐ कर्मचारियो के स्वास्थ पर नहीं प्रतिकूल प्रभाव नही पड़ता है  । इसी प्रकार ट्रेजर हंट में 400 से अधिक छात्रों ने अपनी कला-कौशल का प्रदर्शन करते हुए एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दी और खजाने की खोज को लेकर बड़े परेशान हुए।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply