Header Banner

उदयपुर का लेफ्टिनेंट अभिनव लापता

BY — March 25, 2015

250309उदयपुर। नेवी में लेफ्टिनेंट लेकसिटी निवासी अभिनव नागौरी का कुछ पता नहीं चल पाया है। गोवा में पदस्थाीपित अभिनव कल रात नियमित प्रशिक्षण उड़ान पर डोर्नियर निगरानी विमान पर था जो गोवा तट से 25 नॉटिकल मील दक्षिण पश्चिम में दुर्घटनाग्रस्तग हो गया। चार जने लापता हुए जिनमें एक का पता लग गया बाकी अभिनव सहित दो अन्यट का कुछ पता नहीं लग पाया। इनमें एक पायलट और एक पर्यवेक्षक हैं।

बताया गया कि अभिनव के पिता पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी धर्मचंद नागौरी को कल रात 1 बजे सूचना मिल गई थी जिसके बाद वे गोवा रवाना हो गए। सुबह एक के बाद एक उनके निवास पर रिश्तेिदार एकत्र होना शुरू हो गए।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply