पूरे उदयपुर को मायूस कर गया अभिनव

BY — March 27, 2015

270308उदयपुर। न सिर्फ सब लेफ्टिनेंट अभिनव के घर में बल्कि पूरे शहरवासियों में मायूसी है। अभिनव शहीद हुए लेकिन शहरवासियों के मस्तक का सिरमौर बन गए। सोशल मीडिया में चाहे व्हाट्स अप हो या फेसबुक या ट्विटर सभी जगह अभिनव को श्रद्धांजलि दी जा रही है। अभिनव का शव शनिवार शाम तक उदयपुर पहुंचेगा।

270310उल्लेखनीय है कि अभिनव का शव शनिवार सुबह नेवी के रेस्‍क्‍यू अभियान में विमान के मलबे में ही मिल गया था वहीं झुंझुनू की किरण शेखावत का शव कल ही बरामद हो गया था। गोवा गए अभिनव के चाचा के अनुसार पार्थिव देह पोस्टमार्टम के बाद गोवा में और नौसेना हेडक्वार्टर पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा। फिर उदयपुर रवाना किया जाएगा। यहां एकलिंगगढ़ कैन्ट लाया जाएगा। छावनी से सेना के ट्रक में उनके घर शव ले जाया जाएगा, जहां रीति रिवाज के बाद शहीद की पार्थिव देह को श्मशान ले जाया जाएगा। अंतिम संस्कार सैन्य एवं राजकीय सम्मान से किया जाएगा।
270309शहीद होने की जानकारी मिलते ही अभिनव के घर में उनकी मां सुशीला नागौरी और उन्हें  संभालने जोधपुर से आई उनकी बहन को भी संभालना मुश्किल हो गया। घर पर मौजूद रिश्तेेदार दोनों को संभालने का प्रयास कर रहे थे।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *