उदयपुर से जम्मूतवी साप्ताहिक ट्रेन 3 अप्रेल से

BY — March 27, 2015

जून तक संचालन में करेगी 13 ट्रिप

train-1उदयपुर। रेलवे प्रशासन ग्रीष्मकालीन मौसम में अतिरिक्त यात्री यातायात के दबाव को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु उदयपुर-जम्मूतवी-उदयपुर साप्ताहिक (13 ट्रिप) गरीब रथ स्पेशल एक्सप्रेस रेल सेवा का संचालन करेगी।

गाड़ी संख्या 04972, जम्मूतवी-उदयपुर साप्ताहिक गरीब रथ स्पेशल एक्सप्रेस 2 अप्रेल से 25 जून तक (13 ट्रिप) जम्मूतवी से प्रत्येक गुरूवार को 9.30 बजे रवाना होकर अगले दिन 09.20 बजे उदयपुर पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 04971, उदयपुर-जम्मूतवी साप्ताहिक गरीब रथ स्पेशल एक्सप्रेस 03 अप्रेल से 26 जून तक उदयपुर से प्रत्येक शुक्रवार को 11.50 बजे रवाना होकर अगले दिन 13.40 बजे जम्मूतवी पहुंचेगी।
गाड़ी दोनों दिशाओं में मावली जं0, चंदेरिया, भीलवाड़ा, बिजयनगर, नसीराबाद, अजमेर, किशनगढ़, फुलेरा, जयपुर, दौसा, बांदीकुई, अलवर, खैरथल, रेवाड़ी, भिवानी, हिसार, जाखल, धूरी, लुधियाना, जालन्धर कैन्ट एवं पठानकोट कैन्ट स्टेशनों पर ठहराव करेंगी। गाड़ी में 11 थर्ड एसी एवं 2 पावर कार डिब्बों सहित कुल 13 डिब्बे होंगे।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *