Header Banner

शहीद हो उदयपुर पहुंचा अभि का शव

BY — March 28, 2015

उदयपुर पहुंचा अभिनव का शव, अंतिम यात्रा एवं श्रद्धाजंलि सभा आज

280305उदयपुर। तिरंगे से लिपटा ताबूत और ताबूत में गोआ में ड्यूटी के दौरान कुर्बानी देने वाले मेवाड़ के सपूत अभिनव नागौरी का शव। शव डबोक एयरपोर्ट पर दोपहर 1 बजे नौसेना के विशेष विमान से जैसे ही यहां पहुंचा, उनके परिजनों की रुलाई फूट पड़ी।

280306ताबूत के चारों ओर अभिनव के साथी अधिकारियों की पुष्पी चक्र के रूप में अंतिम भावनाएं। मां की आंखों से आंसू के रूप में धारा बह निकली तो बहन को कुछ समझ ही नहीं आया। पिता खामोश थे जिनकी खामोशी बहुत कुछ कह गई। उनकी अंतिम यात्रा उनके निवास स्थाेन से रविवार सुबह 9 बजे निकलेगी जो भुवाणा, फतहपुरा, पंचवटी, चेटक, हाथीपोल, अश्वनी बाजार, देहलीगेट, बापूबाजार, सूरजपोल, सिक्ख कॉलोनी, दुर्गा नर्सरी, अशोक नगर, शास्त्री सर्कल होते हुए मोक्षधाम पहुंचेगी। राजकीय सम्मान से पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन होगा। शाम 5.30 बजे नगर निगम  प्रांगण में उदयपुर के सपूत को सम्पूर्ण उदयपुर की जनता श्रद्धाजंलि सभा के माध्यम से श्रद्धासुमन अर्पित करेगी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply