जय हनुमान ज्ञान गुन सागर…

BY — April 4, 2015

बालाजी के मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु, धूमधाम से मनाई हनुमान जयंती

040406उदयपुर। शहर भर में हनुमान जयंती शनिवार को धूमधाम से मनाई गई। विभिन्न बालाजी मंदिरों में सुबह से श्रद्धालुओं की खासी भीड़ रही। जन्मोत्सव पर बालाजी को आकर्षक आंगी धराई गई। कई स्थानों पर अखंड रामायण पाठ तो कहीं सुंदरकांड पाठ हुए।

040407भजन-कीर्तन भी हुए। सुबह से मंदिरेां में भक्तोंा की रेलमपेल शुरू हुई जो देर रात तक चलती रही। कई जगह शोभायात्राएं निकाली गई जिनमें भव्यक झांकियों को शामिल किया गया था। बालाजी मंदिरों पर आकर्षक चमकीली फर्रियां लगाई गई तो कहीं रंग-बिरंगी भव्यर रोशनी की गई। हनुमान चालीसा के भी अखंड पाठ हुए।
बदनोर की हवेली स्थित मंशापूर्ण हनुमान मंदिर में सुबह 8 बजे महारूद्राभिषेक किया गया। फिर 501 लीटर पंचामृत से अभिषेक किया गया। फिर पाग महोत्सेव और कलशयात्रा निकाली गई जो विभिन्नी मंदिरों से होती हुई वापस मंदिर पहुंची। शोभायात्रा में बड़ी पाग आकर्षण का केन्द्रि बनी हुई थी। भगवान श्रीराम, जानकी लक्ष्मोण और हनुमानजी की झांकी भी आकर्षण का केन्द्रि रही। मंदिर पहुंचने पर हनुमानजी को पाग धराई गई। फतह स्कूषल के सामने स्थित निरंजनी अखाड़े वाले बालाजी के दर्शन को भी भव्यज भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से श्रद्धालुओं का तांता लगा जो देर रात तक जारी रहा।
हिरणमगरी सेक्टर 11 स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर में सुन्दर कांड पाठ, हनुमान चालीसा किया गया। पंडित श्याम सुन्दर मोड़ ने बताया कि बजरंग बली की भव्य स्वर्ण आंगी की गई तथा भोग धरा महाआरती की गई। मंदिर में सुबह से ही भक्तों का आना शुरू हो गया। बार एसोसिएशन के तत्वाधान में न्यायालय परिसर में सुन्दरकांड पाठ का वाचन कराया गया। पाठ का गायन पवन वैष्णव, दुर्गेश हाड़ा, एडवोकेट उदय सिंह देवडा एवं एडवोकेट नरेन्द्र नागदा ने किया। एडवोकेट सुन्दर लाल माण्डावत ने सुन्दर कांड की प्रतियां उपलब्ध कराई।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *