Header Banner

उदयपुर सिटी स्टेशन पर सौर ऊर्जा संयंत्र का उद्घाटन 5 को

BY — April 4, 2015

मंडल रेल प्रबंधक नरेश सालेचा करेंगे उदघाटन

040404उदयपुर। रेलवे द्वारा यात्री सुविधाओं में वृद्धि व ऊर्जा संरक्षण की महती पहल के तहत रविवार दोपहर 12.15 बजे उदयपुर सिटी रेलवे स्टेरशन पर सौर ऊर्जा संयंत्र का उदघाटन मंडल रेल प्रबंधक नरेश सालेचा करेंगे।

इससे पूर्व अजमेर रेलवे स्टेतशन पर सौर ऊर्जा संयंत्र का उदघाटन गत 13 फरवरी को महाप्रबंधक अनिल सिंघल ने किया था। कंटेनर कॉरपोरेशन (कॉनकोर) के मुख्य प्रबंध निदेशक अनिल कुमार गुप्ता, मंडल के प्रमुख शाखाधिकारी तथा क्षेत्रीय प्रंबधक कमल शर्मा उपस्थित होंगे । मंडल रेल प्रबंधक सालेचा के प्रयासों से ही दोनों स्टेंशन पर सोलर संयंत्र लग पाना संभव हो पाया है। अब इससे ऊर्जा संरक्षण के साथ-साथ यात्रियों को निर्बाध व सुरक्षित बिजली उपलब्ध कराई जा सकेगी। शीघ्र ही इसका विस्तार मंडल के अन्य स्टेशनों पर भी किया जायेगा। इसके लिए रेलवे,  कंटेनर कॉरपोरेशन (कॉनकोर) तथा सीईएल (सेंट्रल इलेक्ट्रोनिक लि.) के बीच करार हुआ। सीएसआर के अंतर्गत यह उत्तर पश्चिम रेलवे का पहला प्रोजेक्ट था जो अजमेर मंडल के अजमेर व उदयपुर स्टेशनों पर स्थापित किया गया। करार के अंतर्गत इस कार्य का फंड कॉनकोर द्वारा तथा रेलवे के पर्यवेक्षण में सेंट्रल इलेक्ट्रोनिक लिमिटेड द्वारा सौर उर्जा संयत्र की स्थापना का प्रावधान है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply