Header Banner

लोगों को झीलें स्वच्छ रखने को किया जागरूक

BY — April 4, 2015

040403उदयपुर। झील हितैषी नागरिक मंच के सदस्यों ने शनिवार को रंगसागर, चांदपोल, अमरकुण्ड में श्रमदान कर लगभग डेढ़ क्विंटल कचरा व जलीय घास निकाली। साथ ही 25 पानी व शराब की खाली बोतलें निकाली।

मंच के हाजी सरदार मोहम्मद ने चांदपोल पुलियापर आने जाने वाले लोगों को माईक द्वारा झीलों के पानी का महत्व समझाते हुवे इन्हें स्वच्छ रखने बाबत जागरूक किया। चांदपोल पुलिया के नीचे दोनों छोर पर बने सिवरेज चेम्बरों पर ढक्कन नहीं होने से लोगों द्वारा डाली जा रही पूजा व अपशिष्ट सामग्री सिवरेज चेम्बर में भी गिर रही है। इन पर ढक्कन लगाने हेतु मंच ने पूर्व में दो बार प्रशासन से अनुरोध कर चुका है। लेकिन अब तक ढक्कन नहीं लगाने गये है, उन्हें लगाया जाए। श्रमदान में हाजी सरदार मोहम्मद, कमलेश पुरोहित, जुल्फिकार शेख, दामोदरलाल कुमावत, हाजी नूर मोहम्मद, एआर खान, मुकेश कुमावत, मोहिब शेख ने भाग लिया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply