कलर्स चैनल पर कॉन्सेप्ट चुराने का आरोप लगाया पूजा मिश्रा ने

BY — April 13, 2015

कहा, कुकरी शो को बनाया फराह की दावत

130407उदयपुर। कलर्स चैनल पर प्रसारित हुए बिग बॉस सीज़न पांच की प्रतिभागी मॉडल एवं कलाकार पूजा मिश्रा ने आज होटल रेडिसन ब्ल्यू में आयोजित समारोह में पूजा मिश्रा प्रोडक्शन हाऊस के बैनर तले महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देते लिमिटेड एडिशन वाले वर्ष 2015 के कलेण्डर के प्रथम संस्करण का विमोचन किया।

उन्होंने आज होटल रेडिसन ब्ल्यू में आयोजित एक प्रेस वार्ता में कलर्स चैनल पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि चैनल ने उनके कुकरी शो के कॉन्सेप्ट को न केवल चुराकर उसे फराह की दावत बना दिया वरन् उनके स्पोन्सर वीडियोकोन को भी चुरा लिया। इसको लेकर उन्होंने कानूनी लड़ाई लडऩे का मानस बनाया है और कलर्स चेनल व राज नायक को नोटिस दिया है। जिसका राज नायक ने कोई रिप्लाई नहीं दिया, क्योंकि वो इस मुद्दे को दबाने की कोशिश करना चाह रहा है। पूजा मिश्रा पांच महीनों से लॉ सीख रही है, और अब इस मामले को हाईकॉर्ट तक ले जायेगी।
उन्होंने अरविन्दसिंह मेवाड़ व लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ द्वारा ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण के लिए किये जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि वे अपने प्रोडक्शन द्वारा वर्ष 2016 के कलेण्डर के लिए राजस्थान में शूटिंग करेगी। इस कैलेण्डर मे वो महिलाओं को महिला सशक्तिकरण का एक स्ट्रोंग मैसेज दे रही है, जिससे वो औरतो को निडर तरीके से सिर ऊँचा करके खुल के जीना सीख सकें। इसके अलावा इस प्रोडक्शन हाऊस के तहत वे शीघ्र ही संगीत वीडियो, टीवी शो तथा फिल्म का निर्माण करेगी। प्रेस वार्ता में रेडिसन ब्ल्यू की प्रोपायटर स्वाति अग्रवाल व महाप्रबन्धक व रेडिसन ब्ल्यू के हॉस्पीटेलिटी पार्टनर सत्या भी मौजूद थे।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *