सेमटाल में पुष्कर द्वार का उद्घाटन 21 को

BY — April 13, 2015

देवेन्द्र मुनि की पुण्यतिथि भी मनेगी पारणा महोत्सव के साथ

130406उदयपुर। पुष्कर मुनि की जन्म स्थली गोगुंदा स्थित सेमटाल में अक्षय तृतीया पर 21 अप्रेल को एक ओर जहां भव्य गुरु पुष्कर द्वार का उद्घाटन होगा वहीं श्रमण संघ के तृतीय पट्टधर आचार्य देवेन्द्र मुनि की पुण्यतिथि पर भी आयोजन होंगे। इसके बाद भव्य पारणा महोत्सव होगा जिसके तहत देश भर से आए 45 तपस्वियों का पारणा होगा।

श्री गुरु पुष्कर तीर्थ पावनधाम के अध्यक्ष ललित ओरडिय़ा ने बताया कि 21 अप्रेल को सुबह नवनिर्मित गुरु पुष्कर देवेन्द्र द्वार का उद्घाटन होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता नई दिल्ली के जयप्रकाश जैन करेंगे। ध्वजारोहण रामचंद्र मादरेचा करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया, महापौर चन्द्रसिंह कोठारी, सांसद अर्जुन मीणा, विधायक प्रताप गमेती, देहात कांग्रेस जिलाध्यक्ष लालसिंह झाला एवं प्रधान पुष्कर शिरकत करेंगे।
ओरडिय़ा ने बताया कि समारोह में सामूहिक रूप से 45 तपस्वियों का पारणा होगा। इनमें देश के कोने-कोने से तपस्वी शामिल होंगे। गुरुदेव गणेश मुनि शास्त्री के सान्निध्य में उपप्रवर्तक जिनेन्द्र मुनि, तपस्वी प्रवीण मुनि, साध्वी चारित्रप्रभा, साध्वी मंगलज्योति, साध्वी विकासज्योति, साध्वी ऋजुप्रज्ञा, साध्वी वंदिताश्रीजी, साध्वी विनयवती, साध्वी हेमवती, साध्वी हर्षप्रभा का पावन सान्निध्य प्राप्त होगा। पारणा करने वाले तपस्वियों में छायाबेन, वरजूबाई, बाबूबाई सूरत, पुष्पादेवी, रोषनीबाई, मोहनीबाई सेमड़-सफाले, सुंदरबाई सूरत, तारादेवी पदराड़ा, लीलादेवी बोइसर, प्रेमचंद माण्डोत, भागवंतीदेवी विरार, ऐजीबाई, पारीबाई ढोल, पानी बाई सूरत, कंकूबाई पालघर, कंचनबाई बोईसर, हुलासबाई, कमलादेवी भूताला, कस्तूरबाई, लहरीबाई, प्रेमलतादेवी, कांताबाई, आषादेवी, शकुंतलादेवी, चोटियादेवी, जीवनसिंह मेहता, लीलादेवी, कमलादेवी, भागवंतीदेवी जोधपुर, तुलसादेवी, सुषीलादेवी, पिस्तादेवी, रेखादेवी, कमलादेवी, चांदाबाई, सुशीलादेवी, कमलादेवी, मैनादेवी, इचरजबाई, मोतीलाल, स्नेहलता, कंचनबाई आदि शामिल हैं।
पावनधाम के मंत्री सुखलाल मादरेचा ने बताया कि गुरु पुष्कर देवेन्द्र द्वार का निर्माण छगनलाल-टमीबाई एवं मांगीलाल-नाथीबाई की स्मृति में सूरत प्रवासी वास वाले ओरडिय़ा परिवार की ओर से कराया गया है। साथ ही स्थल पर स्वागत भवन निर्माणाधीन है जिसका शिलान्यास गत 13 मई 2013 को कोठीफोड़ा परिवार की ओर से हुआ था।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *