Header Banner

शोरगुल, धूप से बचें माइग्रेन रोगी

BY — April 15, 2015

माईग्रेन रोग निवारण आयुर्वेद चिकित्सा शिविर

ayurvedउदयपुर। राजकीय आदर्ष आयुर्वेद औशधालय सिंधी बाजार, फूटा दरवाजा, उदयपुर में एक दिवसीय माइग्रेन रोग निवारण हेतु आयुर्वेद चिकित्सा शिविर का आयोजन प्रातः 9 से 12 बजे तक किया गया।

आयुर्वेद चिकित्साधिकारी डॉ. षोभालाल औदीच्य ने बताया कि आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से प्रत्येक बुधवार को लगने वाले चिकित्सा शिविरो की श्रृंखला में बुधवार को माईग्रेन रोग निवारण का एक दिवसीय आयुर्वेद चिकित्सा शिविर प्रातः 9 से 12 बजे तक लगाया गया। औदीच्य ने बताया कि अत्यधिक चिन्तनशील पढ़ी लिखी महिलाओं में माइग्रेन ज्यादा पाया जा रहा है। समय पर इलाज नही कराने से नैत्र ज्योति नष्ट हो सकती है एवं बधिरता हो सकती है।
माईग्रेन होने का मुख्य कारण आज के आधुनिक युग में अत्यधिक तनाव, अनियमित खान-पान, देर रात जागना है। वेगो का धारण करना, अत्यधिक धूप में रहना। अतः माईग्रेन से बचने के लिए माईग्रेन रोगी अत्यधिक खट्टे पदार्थ दही, अचार, अमचूर, इमली, बेसन एवं गरिष्ठ भोजन का उपयोग नही करे एवं शोरगुल से बचते हुए नियमित योग, समय पर खान पान के साथ ही समय व शान्त स्थान पर सोना चाहिए।
शिविर में डॉ. औदीच्य के साथ रूकमणी कलासुआ, रूकमणी खराडी, इन्दिरा डामोर, रामसिंह ठाकुर, गजेन्द्र कुमार आमेटा ने अपनी सेवाएं दी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply