जलाल शाह बाबा के उर्स में उमड़े अकीदतमंद

BY — April 15, 2015

कुल की फातिहा के साथ उर्स का समापन

150403उदयपुर। चमनपुरा लौह बाजार स्थित सैय्यद जलाल शाह बाबा की दो दिवसीय उर्स कुल की फातिहा की रस्म के साथ सम्पन्न हुआ। समाज के सैकड़ों अकीदतमंद उमड़ पड़े।

कमेटी के सदर अज्जू भाई मुजीबुद्दीन खान ने बताया कि दोपहर 2 बजे से प्रारम्भ हुए कुल की महफिल का आगाज हुआ, जिसमें शिरनी तबर्रूक वितरित किया गया। अनेक अकीदतमंदों ने दरगाह में चादर, फूल व ईत्र पेश किये। फातिहा की रस्म में चांद मोहम्मद, मोहम्मद हफीज व अब्दुल रऊफ ने नात व मन खबत पेश किये। सलातो सलाम पेश किया गया। अंत में जामा मस्जिद के इमाम जमीरूल हसन नूरी ने उर्स के मौके पर देश में अमन ओ चैन, भाईचारे कायम रहने की दुआ करायी। इस अवसर पर कमेटी के सदर अज्जू भाई मुजीबुद्दीन खान, नायाब सदर ईस्माईल,  मोहम्मद नसीर खां, नायाब सचिव अब्दुभल शकील खां, हनीफ मंसूरी, अब्दुल जमील, इदरीस खां सहित कमेटी के अनेक सदस्य मौजूद थे।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *