Header Banner

प्लॉट के नाम पर ठगी का मामला दर्ज

BY — April 17, 2015

Police_capउदयपुर। भूपालपुरा थाना क्षेत्र में पटवारी सहित दो लोगों के खिलाफ प्लॉहट के नाम पर ठगी का मामला दर्ज कराया गया है।

पुलिस के अनुसार गोपीलाल निवासी मांडलगढ़ ने कानसिंह, कमल एवं पटवारी निमित के खिलाफ मामला दर्ज कराया। मामले में बताया कि आरोपियों ने गोपीलाल को निमित के पास चिकलवास में काफी जमीन होना बताकर बेचना बताया। जमीन देखने जाने पर निमित ने उसे बताया कि 15 भूखण्डम स्वरयं के हैं। मूल खातेदार से वह इकरार कर चुका है। इस पर गोपीलाल ने भूखण्डे क्रय कर लिए जिसके बदले किश्तों  में उसने 22 लाख रुपए चुका दिए। कब्जाो लेने जाने पर पता चला कि भूखण्डस किसी ओर के हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply