Header Banner

बिना हेलमेट पेट्रोल नहीं

BY — April 17, 2015

जिला प्रशासन का हेलमेट अनिवार्यता पर आदेश

170407उदयपुर। आज बिना हेलमेट पहने वाहनचालकों को पेट्रोल नहीं मिल पाया। उन्हें  पेट्रोल पंपकर्मियों ने बड़ी अनुनय-विनय कर वापस लौटा दिया। जिला कलक्ट र के आदेश पर जिला रसद अधिकारी ने ये आदेश जारी किए थे।

उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन ने गत 29 दिसम्बयर से शहर में हेलमेट की अनिवार्यता लागू कर दी थी। इसके बाद से कई वाहनचालकों ने हेलमेट खरीदकर उपयोग में लेना शुरू कर दिया था लेकिन कई वाहनचालक अब भी बिना हेलमेट के ही घूम रहे थे। जिला कलक्टरर आशुतोष एटी पेंडणेकर ने कलक्ट्रे ट में भी बिना हेलमेट के वाहनचालकों को अंदर प्रवेश से मना कर दिया है। बिना हेलमेट वाले वाहन चालक अब कलक्ट्रेेट में प्रवेश नहीं कर सकेंगे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply