Header Banner

पायरोटेक में मनाया अग्नि शमन सप्ताह

BY — April 18, 2015

180407उदयपुर। मादड़ी स्थित पायरोटेक इलेक्ट्रोनिक्स में अग्निशमन सप्ताह मनाया गया। अंतिम दिन शनिवार को मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। इस दौरान सुरक्षा अधिकारी महेश अग्रवाल ने कर्मचारियों को अग्निशमन यंत्रों की जानकारी दी।

प्रबंध निदेशक प्रतापसिंह तलेसरा ने कार्यक्रम में वर्ष भर के सुरक्षा कार्यक्रमों की समीक्षा करते सराहना की। साथ ही शून्य मानव दुर्घटना पर हर्ष जताया। उन्होंने सुरक्षा-अग्निशमन पर पोस्टर, नारे, कविता, लेख आदि के विजेताओं को प्रोत्साहन पुरस्कार दिए। दोपहर दो बजे अचानक सायरन बजाकर मॉकड्रिल की गई। इसमें कारखाने के 400 से अधिक कर्मचारी परिसर के बाहर एसेम्बली क्षेत्र में एकत्र हो गए। उन्हें सुरक्षा सम्बन्धी निर्देश देते हुए फायर उपकरण चलाकर बताए गए।
अग्रवाल ने बताया कि पायरोटेक में लगातार आठ साल से सुरक्षा के प्रयास किए जा रहे हैं और यहां दुर्घटना शून्य है। ऐसे कार्यक्रमों से दुर्घटनाएं रोकने में भी काफी सफलता मिली है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply