आठ दिवसीय पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव आज से

BY — April 18, 2015

पायड़ा स्थित पद्मप्रभु मंदिर में होगी प्राण प्रतिष्ठा

180408उदयपुर। सकल जैन समाज के बैनर तले श्री पद्मप्रभु दिगम्बर जैन मंदिर पायड़ा (आयड़-केशवनगर) की ओर से श्री 1008 मज्जिनेन्द्र पद्मप्रभु जिनालय पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव एवं विश्व शांति यज्ञ का आयोजन रविवार से शुरू होगा जो 26 अपे्रल तक चलेगा। सम्पूर्ण आयोजन यूनिवर्सिटी रोड स्थित सांवलिया गार्डन में होगा। गार्डन में भव्य सजावट की गई है।

श्री मज्जिनेन्द्र पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव समिति के मीडिया प्रभारी संजय गुडलिया ने बताया कि आयोजन में शिरकत करने वाले संत यहां पहुंच चुके हैं वहीं श्रावक-श्राविकाओं का आगमन जारी है। गार्डन में पूरे पाण्डाल में डोम बनाया गया है जिससे गर्मी में भी श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो। इसके अतिरिक्त पूरे डोम में पंखों व कूलर की व्यवस्था की गई है। प्रतिदिन सुबह-शाम यहां ढाई हजार व्यक्तियों का भोजन बनेगा। प्रतिष्ठा महोत्सव चार संतों के संघ के मार्गदर्शन एवं सान्निध्य में होगा। इनमें पट्टाचार्य श्री अनेकांत सागर, सरलमना मुनि धैर्यसागर, मेवाड़ रत्न प्रबल सागर एवं बालयोगिनी आर्यिका रत्न सुभूषणमति माताजी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि समारोह में हस्तिनापुर जम्बूद्वीप के रविन्द्रकीर्ति स्वामी विशिष्ट अतिथि एवं प्रतिष्ठाचार्य के रूप में शिरकत करेंगे। संगीतकार भोपाल के संजय कुमार एंड पार्टी समारोह में चार चांद लगाएंगे।
समिति के महामंत्री अनिल कुमार सकरावत ने बताया कि रविवार सुबह 6 बजे गुरु आज्ञा से समारोह की शुरूआत होगी। फिर प्रतिष्ठाचार्य निमंत्रण और नादी मंगल स्थापना का कार्यक्रम होगा। 8 बजे पाण्डाल के उद्घाटन के बाद प्रकाश गुडलिया ध्वजारोहण करेंगे। आचार्य श्री के प्रवचन के बाद घटयात्रा, वेद शुद्धि मंदिर शुद्धि के बाद मुनि संघ की आहार चर्या होगी। दोपहर में सकलीकरण, इन्द्र प्रतिष्ठा, मंडप प्रतिष्ठा एवं भगवान को विराजमान किया जाएगा। आरती, प्रवचन एवं सांस्कृ़तिक कार्यक्रम शाम को प्रतिदिन नियमित रूप से होंगे।
समिति के मुख्य संयोजक रमेशचंद्र चिबोडिय़ा ने बताया कि महोत्सव में महाराष्ट्र से वीर सेवा समिति के करीब सौ से अधिक सदस्य आएंगे जो सेवा देंगे। पहले दिन निकलने वाले जुलूस में हाथी, बग्घी, घोड़े, ऊंटगाड़ी, बैंड व केसरिया साड़ी में महिलाएं एवं श्वेत वस्त्र में पुरुष शामिल होंगे। मंदिर के आसपास केशवनगर, आयड़, पायड़ा आदि क्षेत्रों में सभी जैन समाज के घरों पर पंचरंगी ध्वजा फहराई गई है। साथ ही भव्य डेकोरेशन किया गया है। पूरे पांडाल में दर्शकों की सुविधा के लिए सीसीटीवी लगाए जाएंगे।
श्री पद्मप्रभु दिगम्बर जैन समाज पायड़ा के अध्यक्ष रमेशचंद्र पद्मावत ने बताया कि बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं व श्रावक-श्राविकाओं के ठहरने की व्यवस्था अशोकनगर रोड स्थित सुखसागर पैलेस, वासुपूज्य धर्मशाला, केशवनगर स्थित शीतलनाथ धाम, आयड़ स्थित श्रीराम कॉलेज, सामुदायिक भवन बुक हो चुके हैं। साथ ही शहर की कुछ होटलों में भी बुकिंग करवाई जा चुकी है। सारे कार्यक्रम यूनिवर्सिटी रोड स्थित सांवलिया गार्डन में होंगे।
समाज के उपाध्यक्ष सुरेशचंद्र चिबोडिय़ा ने बताया कि महोत्सव की सफलता के लिए विभिन्न समितियां गठित की गई हैं। इनमें श्यामसुंदर अंतरसमान को कार्यालय व्यवस्था, देवचंद सियावत को मुनि सेवा, अरविंद फनावत को पूछताछ व्यवस्था, लोकेश चिबोडिय़ा को जुलूस, डॉ. राजमल लखदार को चिकित्सा, मुकेश गुडलिया को प्रशासनिक, रवीन्द्र सकरावत को पांडाल व्यवस्था, अजीत कोठारी को आवास, वरदीचंद सेमालिया को कलश वितरण, पूरणमल चिबोडिय़ा को भोजन, नरेन्द्र चिबोडिय़ा को पूजन सामग्री, ऋषभ चिबोडिय़ा को यातायात, दीपक चिबोडिय़ा को मंच व्यवस्था एवं जम्बू कुमार दलावत को बिजली व जल समिति का नेतृत्व सौंपा गया है।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *