देश के विकास में जुटें भारतीय इंजीनियर : हुमर

BY — April 25, 2015

250402उदयपुर। भारत बहुमुखी प्रतिभा के धनी युवाओं का देश है। भारत के वैज्ञानिकों, चिकित्सों एवं इंजीनियरों का लोहा पूरी दुनिया मानती हैं। भारतीय इंजीनियरों पर अपने देश की समग्र सामाजिक-आर्थिक प्रगति का जिम्मा है। मेहनत, ईमानदारी एवं कौशल, ज्ञान के आधार पर भारतीय इंजीनियर देश के विकास मे जुटें।

यह विचार कनाडा के कार्लटन विश्ववविद्यालय मे सिविल इंजीनियर के विशिष्टम शोध प्रोफेसर डा. जगमोहन हुमर ने विद्या भवन पॉलीटेक्निक मे व्यक्त किये। पॉलीटेक्निक के पूर्व विद्यार्थी संघ की और से आयोजित व्याख्यान माला मे डा. जगमोहन ने भारत की प्रगति के लिए आवागमन सुविधा, संचार, स्वच्छता, रिसाइक्लिंग इत्यादि क्षैत्रों मे अधोसंरचनात्मक विकास पर जौर दिया। व्याख्यान माला में पूर्व विद्यार्थी संघ के संस्थापक बी.एल. मंत्री, अध्यक्ष पूर्व अधीक्षण अभियन्ता जी.पी. सोनी एवं प्राचार्य डा. अनिल मेहता ने भी विचार व्यक्त कियें।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *