Header Banner

हल्दीघाटी की माटी से होगा शोभायात्रा का स्वागत

BY — April 25, 2015

महाराणा प्रताप की 475 वी जयंती 20 मई को

250404उदयपुर। वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 475 वीं जयंती पर 20 मई को राजस्थानी मोट्यिार परिषद् की ओर से शोभायात्रा में शामिल होने वाले महिला, पुरूष एवं युवाओं का हल्दी घाटी की पवित्र माटी से तिलक कर स्वागत किया जायेगा।

परिषद् की शनिवार को संभाग पाटवी घनश्याम सिंह भीण्डर की अध्यक्षता में बैठक हुई जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि  प्रताप जयंति पर कार्यकर्ता हल्दी घाटी जायेंगे एवं वहां पूजा अर्चना कर वहां की पवित्र माटी लाई जायेंगी जिससे शोभायात्रा में शामिल होने वाले व्यक्तियों को तिलक लगाया जायेगा। बैठक में जिला महामंत्री कृष्णकांत कुमावत, जिला पाटवी जयंत ओझा, संभाग महामंत्री प्रशांत भण्डारी, पुष्कर वसीटा, डॉ. कैलाश चौधरी, अरविंद झगडावत, प्रशांत सिंह चौहान, दिलीप सिंह चौहान सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply