Header Banner

पीएफ भुगतान की एवज में रिश्वत लेते गिरफ्तार

BY — May 5, 2015

सीबीआई की टीम आई जोधपुर से

Dhuleshwar in blue shirt
Dhuleshwar in blue shirt

उदयपुर। शहर के चित्रकूट नगर स्थित कर्मचारी भविष्य निधि कार्यालय के सीनियर सोश्यल सिक्युरिटी ऑफिसर (एसएसए) को छह हजार रुपए की पीएफ भुगतान की एवज में 6 हजार रूपये की रिश्वत लेते जोधपुर की सीबीआई टीम ने गिरफ्तार किया है। इस दौरान टीम ने कार्यालय में कर्मचारियों की अन्य फाइलों की भी जांच की। कार्यवाही दिनभर चली।

सीबीआई टीम का नेतृत्व कर रहे पुलिस निरीक्षक जे.एस. यादव ने बताया कि एक मजदूर द्वारा उदयपुर भविष्य निधि कार्यालय के इपीएफ के एक अधिकारी धुलेश्वर द्वारा मजदूरों की पीएफ का भुगतान करने संबंधी छह फाइलें पास करवाने की एवज में छह हजार रूपये बतौर रिश्वत मांग की थी।
आज रिश्वत की राशि लेने धुलेश्वर ने मजदूर को पीएफ कार्यालय से कुछ दूर स्थित एक चाय की थड़ी पर बुलाया। इस दौरान जोधपुर से आई सीबीआई की टीम ने भविष्य निधि कार्यालय में  एसएसए के पद पर कार्यरत धुलेश्वर को रिश्वत की राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। दो अन्य कर्मचारियों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। यह कार्यवाही दिनभर चली।
कार्यवाही के लिए जोधपुर से सीबीआई के पुलिस निरीक्षक जे.एस. यादव के नेतृत्व में उप निरीक्षक गोविंद सोलंकी, मो. शफी व सहायक उप निरीक्षक जयप्रकाश के नेतृत्व में चार सदस्यीय टीम आज प्रात: उदयपुर पहुंची थी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply