Header Banner

पैंथर की खालें बेचने के लिए घूम रहे दो गिरफ्तार

BY — May 5, 2015

050512उदयपुर। उदयपुर पुलिस की स्पेशल टीम ने पैंथर की खाल बेचने के लिए घूम रहे दो मोटर साइकिल सवारों को गिरफ्तार कर वन्य जीव संरक्षण अधिनियम में मामला दर्ज किया है।

पुलिस अधीक्षक अजयपाल लाम्बा ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पैंथर की खालें बेचने के लिए मोटर साइकिल पर घूम रहे सायरा-गोगुंदा निवासी प्रभुलाल पुत्र हरलाल ब्राह्मण एवं भूताला निवासी गणेशलाल पुत्र देवीलाल नागदा को स्पेशल टीम प्रभारी गोवर्धनसिंह एवं हाथीपोल थाना प्रभारी राजेश शर्मा के नेतृत्वु में संयुक्त कार्रवाई कर शिक्षा भवन चौराहे पर पकड़ा और उनसे पैंथर की दो खालें बरामद की।
लाम्बा ने बताया कि केलवाड़ा निवासी जीताराम, किशन भील, शंकर गमेती एवं रमेश भील चारों ने इन दोनों को ये खालें बेचने के लिए दी थीं। आरोपी रात्रि में पानी पीने के रास्तों  पर निगाह रखते थे और संकरे स्थानन पर लोहे का स्प्रिंगनुमा विशेष फंदा गीली मिट्टी में दबाकर रखते थे। इससे पैंथर के पैर रखते ही फंदा बंद हो जाता और पैर फंसते ही आरोपी ताबड़तोड़ पैंथर के सर पर वार कर अधमरा करने के बाद हाथों हाथ ताजी चमड़ी निकाल लेते। आरोपियों ने पैंथरों को तीन माह पहले उक्त कृत्य किया बताते हैं। पैंथरों की खाल पर कोई छेद-चोट नहीं होने से बाजार में अच्छीा कीमत मिलती है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी खासी मांग है। लाम्बा ने बताया कि आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर पूछताछ की जाएगी।
उन्होंने बताया कि भोपागिरी करने वाले शंकर भील ने प्रभुलाल को जानकारी दी और प्रभुलाल ने फतहपुरा पर चाय का ठेला लगाने वाले गणेश नागदा को अच्छे  दामों पर बेचना बताया। खाल देने वाले चारों आरोपियों को दोनों खालों के 50 हजार रुपए देने की जानकारी मिली है वहीं ये लाखों कमाने की फिराक में थे। स्पेशल टीम को कार्रवाई के लिए प्रशंसा पत्र दिया जाएगा। स्पेशल टीम में उप निरीक्षक गोवर्धनसिंह भाटी, योगेश, अखिलेश, प्रहलाद, गणेश, धर्मेन्द्र एवं यशपाल शामिल थे वहीं हाथीपोल थाने की टीम में थानाधिकारी राजेश शर्मा के साथ मनोज शामिल थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply