Header Banner

आमंत्रण शेफ -2015 प्रतियोगिता 24 मई को

BY — May 5, 2015

050504उदयपुर। अगर आप खाना बनाने के शौकीन हैं तो तैयार हो जाइए। मास्टर शेफ  की तर्ज पर उदयपुर में भी आमंत्रण एवं अशोका पैलेस शहरवासियों के लिए ऐसी प्रतिभाओं को आगे लाने के लिए मंच प्रदान कर अपनी प्रतिभा को निखारने का अवसर दे रहे है।  रहे हैं। प्रतियोगिता के पोस्टर का आज विमोचन किया गया।

आमंत्रण व अशोका पैलेस के संयुक्त तत्वावधान में शेफ  बनने के शौकीन लोगों के लिए आमंत्रण शेफ -2015 नामक एक प्रतियोगिता 24 मई को आयोजित की जा रही है। जिसमें रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 15 मई है। अशोका पैलेस के मुकेश माधवानी ने बताया कि प्रतिभागियों को एक डिश घर से बनाकर लानी होगी तथा दूसरी डिश फायरलैस कुकिंग ऑन द स्पॉट बनानी होगी। स्वाद के साथ डिश की सजावट को देखते हुए प्रतियोगियों को अंक प्रदान किए जाएंगे। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आमंत्रण पेज को लाइक कर उस पर आन लाइन रजिस्टे्रशन किया जा सकता है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply