Header Banner

नाहर ओसवाल संस्थान का शपथग्रहण

BY — May 5, 2015

050503उदयपुर। नाहर ओसवाल संस्थान की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथग्रहण समारोह सोमवार को हिरणमगरी से. 4 स्थित लायन्स भवन में सम्पन्न हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि नगर निगम मेयर चन्द्रसिंह कोठारी थे।

कोठारी ने कहा कि शपथ लेना आसान है लेकिन उस शपथ का पालन करना कठिन है। कार्यकर्ताओं की ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करना चाहिये। कोठारी ने नव निर्वाचित अध्यक्ष मनोहरसिंह नाहर, सचिव सौभाग्य चन्द नाहर एवं कार्यकारिणी को  शपथ दिलाई। समारोह में गीतंाजली के वीसी डॉ. राजेन्द्र कुमार नाहर,  वरिष्ठ दन्त चिकित्सक महेन्द्र नाहर उद्योगपति मानिक नाहर, कोषाध्यक्ष नन्दलाल नाहर ने भी विचार व्यक्त किये। अंत में स्वर्ण व्यवसायी उपाध्यक्ष महेन्द्र नाहर ने सभी का आभार ज्ञापित किया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply