Header Banner

ठीक करवाने दी सोने की चूडि़यां गिरवी रख दीं

BY — May 6, 2015

060507उदयपुर। शहर के घंटाघर थाना क्षेत्र में महिला ने सुनार के खिलाफ सोने की चूडि़यां ठीक करने के नाम पर अन्य त्र गिरवी रखकर अमानत में खयानत करने का मामला दर्ज कराया।

पुलिस के अनुसार करजाली हाउस निवासी रमा पत्नीर अजय विक्रम सिंह ने दी रिपोर्ट में बताया कि गत वर्ष उसने आरोपी नरेश पुत्र भंवरलाल सोनी को 88 ग्राम की सोने की चूडि़यां ठीक करवाने दी थी। इसकी एवज में 900 रुपए भी दिए थे। चूडि़यों का बाजार मूल्यन लाखों रुपए था। आरोपी से कुछ समय बाद संपर्क करने पर टालमटोल करने लगा। लगातार संपर्क के बाद उसने बताया कि उसने पोलो ग्राउंड निवासी नवरत्नर पुत्र मूलचंद दलाल के यहां एक लाख 44 हजार रुपए में गिरवी रख दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply