Header Banner

नाट्यांश की ‘तराश’ 9 से

BY — May 7, 2015

070505उदयपुर। उदयपुर की युवा नाट्य संस्था नाट्यांश सोसायटी ऑफ ड्रामेटिक एण्ड परर्फोमिंग आर्ट्स और रोटरी क्लब उदयपुर हेरिटेज के संयुक्त तत्वावधान में प्रस्तुतिपरक नाट्य कार्यशाला ‘तराश-2015’ का आयोजन 9 मई से होगा।

ये नाट्य कार्यशाला अभिनय के क्षैत्र में रूचि रखने वाले युवाओं और किशोरों की अभिनय कला को निखारने के लिये आयोजित की जा रही है। 36 दिवसीय नाट्य कार्यशाला ‘तराश’ में स्पीच एण्ड डिक्शन, वॉयस मोड्युलेशन, इम्प्रोवाइजेशन, बॉडी-मुवमेंट और ऑब्ज़र्वेशनके माध्यम से अभिनय की बारिकीयों को समझाया जायेगा। साथ ही खेलो के माध्यम से सिखने की कला पर भी ध्यान दिया जायेगा। इस कार्यशाला के समापन पर एक नाटक की प्रस्तुति भी की जायेगी। नाटक के मंचन के उपरान्त सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र भी प्रदान किये जायेगें।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply