Header Banner

फ्लैट की एवज में लाखों की धोखाधड़ी का मामला

BY — May 7, 2015

Police_capउदयपुर। भूपालपुरा थाना क्षेत्र में महिला ने युवक के खिलाफ फ्लैट दिलाने के नाम पर लाखों रुपए लेकर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है।

पुलिस के अनुसार अहिंसापुरी निवासी ललिता सिंघवी ने अशोकनगर निवासी भावेश जैन के खिलाफ दर्ज मामले में बताया कि भावेश ने उससे संपर्क कर उसके पास एक फ्लैट होने की जानकारी दी। उसने फ्लैट का सौदा कर लिया। इसके बदले आरोपी को उसने अलग अलग सात लाख, फिर 4 लाख 15 हजार 400, फिर पांच लाख और पांच लाख रुपए कुल 21 लाख 15 हजार 400 रुपए दे दिए। आरोपी उसके बावजूद टालमटोल कर फ्लैट उसके नाम नहीं कर रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply