Header Banner

पन्द्रह दिन में होगा लम्बित मामलों का निस्तारण

BY — May 17, 2015

170502उदयपुर। नगरीय विकास मंत्री राजपालसिंह शेखावत ने कहा कि पन्द्रह दिनों के भीतर मंत्रालय में लम्बित एकीकरण, विभाजन एंव अनुमोदन के सभी मामलों का निस्तारण कर दिया जाएगा।

उक्त बात उदयपुर प्रवास के दौरान उदयपुर बिल्डर्स एसोसिएशन द्वारा किये गये सम्मान के अवसर पर कही। एसोसिएशन के कार्यकारी सदस्य सुशील बांठिया ने बताया कि अध्यक्ष लोकेश चौधरी एवं सचिव राजेश शर्मा के नेतृत्व में एक एक प्रतिनधि मण्डल ने आज शेखावत से मुलाकात के दौरान जहां उन्हें एसोसिएशन की समस्याओं से अवगत कराया वहीं उन्हें शहर के सुनियोजित विकास के सन्दर्भ में उचित सुझाव भी दिये। इस अवसर शांतिलाल जैन, हेमन्त गौड़, प्रेमसिंह, आत्मप्रकाश जैन मौजूद थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply