Header Banner

महिलाओं एवं बच्चों ने बढ़चढ़ कर लिया भाग

BY — May 17, 2015

माहेश्वरी समाज की खेलकूद प्रतियोगिता

170507उदयपुर। नगर माहेश्वरी युवा संगठन द्वारा महेश जयन्ती के उपलक्ष में आयोजित किये जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों की श्रृंखला के तहत आज माहेश्वरी पंचायत भवन में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिताओं में महिलाओं एंव बच्चों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया।

170506प्रतियोगिता का उद्घाटन श्रीमती विनीता देवपुरा ने किया। समारोह के मुख्य अतिथि बिहारीलाल धुप्पड़  व विशिष्ठ अतिथि मोहनलाल देवपुरा थे जबकि अध्यक्षता समारोह के जानकीलाल मुन्दड़ा ने की। प्रचार-प्रसार मंत्री दीपक चेचाणी ने बताया कि महिलाओं एवं बच्चों के बीच 50 मीटर रेस, मेंढक, जलेबी, कुर्सी, रीले,तीन टांग, रस्सा कस्सी, 1 मिनिट शो व मेहंदी प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। प्रतियोगिता की समाप्ति पर अतिथियों द्वारा विजेताओं केा पुरूस्कृत किया गया। उन्होंने बताया कि गुरूवार 21 मई को माहेश्वरी पंचायत भवन में एकल एंव समूह नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply