Header Banner

इंजीनियरिंग छात्र ने ट्रेन के सामने कूदकर की आत्महत्या

BY — May 22, 2015

sucideउदयपुर। डबोक स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र ने प्रेम में विफल रहने पर ट्रेन के आगे कूदकर आत्म हत्या  कर ली। छात्र की जेब से सुसाइड नोट बरामद किया गया है।

पुलिस के अनुसार सुबह सूचना मिली कि देबारी में घाटा वाली माता के यहां से गुजर रही पटरियों के समीप युवक का शव पड़ा है। शव बुरी तरह से कट-फट गया है। आसपास में मांस के लोथड़े दूर दूर तक पड़े हैं। पुलिस ने लोथड़े के रूप में शव को उठाकर मोर्चरी में रखवाया। उसकी तलाशी में जेब से कॉलेज का कार्ड मिला। इस आधार पर युवक की शिनाख्त डूंगरपुर निवासी दिलीप पुत्र गौतम पाटीदार के रूप में हुई। युवक ने सुसाइड नोट में प्रेमिका के बारे में लिखा था कि निराश होकर यह कदम उठा रहा हूं। जीवन का उसके लिए कोई महत्व नहीं रह गया है। युवक ने लिखा कि नाराज नहीं होना और खुश रहना। अंत में आई लव यू मोनिका लिखा हुआ था। पुलिस इंजीनियरिंग कॉलेज पहुंची जहां अध्यापिका ने बताया कि युवक कई दिनों से कॉलेज भी नहीं आ रहा था। पुलिस ने युवक के परिजनों को सूचना दी है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply