प्रदर्शनी में दिखे कई रंग जीवन के

BY — May 22, 2015

अहमदाबाद के छायाकारों की प्रदर्शनी आरम्भ

220505उदयपुर। अहमदाबाद के पांच फोटो जर्नलिस्ट द्वारा खींचे गये फोटोग्राफ्स की प्रदर्शनी ‘अवकाश’ शुक्रवार को पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र की कला वीथी में प्रारम्भ हुई। प्रदर्शनी में छायाकारों ने जीवन के विभिन्न रंगों को दर्शाया।

तीन दिवसीय प्रदर्शनी में अहमदाबाद के फोटो जर्नलिस्ट पियूष पटेल, सुरेश मिस्त्री, केडी भट्ट, करणसिंह परमार व हितेश राठौड़ द्वारा खींचे गये छाया चित्रों को दर्शाया गया है।

220506प्रदर्शनी का उद्घाटन केन्द्र के अतिरिक्त निदेशक सुधांशु सिंह तथा वरिष्ठ चित्रकार बसंत कश्यप, अहमदाबाद के वरिष्ठ चित्रकार महेन्द्र कड़िया द्वारा दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया। प्रदर्शनी में इन छायाकारों ने जीवन और प्रकृति के रंगों का चित्रण बखूबी ढंग से किया गया है जिनमें रंगों, भावों के साथ-साथ क्लिक टाइमिंग दर्शनीय है। प्रदर्शनी 24 मई तक चलेगी।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *