Header Banner

केबल मुक्त होगा गुलाबबाग

BY — May 22, 2015

महापौर ने किया दौरा

220503उदयपुर। महपौर चन्द्र सिंह कोठारी ने शुक्रवार को गुलाबबाग का दौरा कर केबल मुक्त करने, सरस्वरती लाइब्रेरी के उपर गुम्बरदों को हेरिटेज लुक देने सम्बगन्धीा निर्देश दिए।

उन्होंने गुलाबबाग में चल रहे निर्माण कार्यों का मुआयना किया। लाइब्रेरी के बाहर पार्क में घास सूख जाने से संबंधित को निरन्तर पानी पिलाने हेतु निर्देशित किया। गुलाबबाग को केबल मुक्त करने हेतु निगम के अधिशाषी अभियन्ता (विद्युत) रामेश्वर शर्मा एवं विद्युत कनिष्ठा अभियन्ता हरकलाल माली को आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान करते हुए उक्त संबंध में शीघ्र कार्यवाही करने को कहा। साथ ही गुलाबबाग में म्युजिकल पोल लगाने हेतु आवश्यक कार्यवाही करने एवं गुलाबाबाग में लगे फाउण्टेन निरन्तर चलते रहें, इस संबंध में संबंधित को निर्देशित किया। इस अवसर पर विद्युत समिति अध्यक्ष महेश त्रिवेदी, निर्माण समिति अध्यक्ष पारस सिंघवी मौजूद थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply