Header Banner

श्रमिक नेता बी. चौधरी को श्रद्धांजलि

BY — May 22, 2015

220504उदयपुर। हिन्दुस्तान ज़िंक लिमिटेड के केन्द्रीय कार्यालय श्रमिक संघ द्वारा यशद भवन में मजदूरों के मसीहा एवं श्रमिक नेता बी. चौधरी की बीसवीं पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

संघ के एमके लोढ़ा एवं एमके दीक्षित ने गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए कहा कि स्व. बी. चौधरी ने अपना सम्पूर्ण जीवन श्रमिकों के हितों के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने बताया कि स्व. चौधरी हिन्दुस्तान ज़िंक लिमिटेड ही नहीं वरन् सम्पूर्ण राजस्थान एवं इस क्षेत्र के विभिन्न उद्योगों के विकास में अग्रणी रहे और उन्होंने श्रमिक हितों के लिए जीवनपर्यन्त कार्य किया एवं प्रतिभागी प्रबन्धन की एक अनूठी मिसाल कायम की है जिसे कभी नहीं भुलाया जा सकता और आज भी स्व. बी. चौधरी के मार्गदर्शन, श्रमदर्शन, औद्योगिक संबंधों में महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रहा है। स्व. बी. चौधरी ने मजदूर हितों की रक्षा के अलावा क्षेत्र में सामाजिक कार्य भी किये जिसमें अस्पताल एवं बधिर विद्यालय आदि के उत्थान में तन, मन एवं धन से सहयोग प्रदान किया। गोष्ठी में उनके द्वारा किये गये कार्यों की सराहना की गई तथा उपरोक्त परम्परा को जारी रखने का सर्वसम्मति से आह्वान किया।
इस अवसर पर हिन्दुस्तान ज़िंक के हेड टेक्नीकल (माइनिंग) कबीर घोष, उपाध्यक्ष (एच.आर.) बीरेन्द्र मोहापात्रा, हेड आईटी पवन निझावन, हेड कार्पोरेट कम्यूनिकेशन पवन कौशिक, कम्पनी सचिव आर. पण्डवाल आदि ने चौधरी को श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर केन्द्रीय कार्यालय श्रमिक संघ के पदाधिकारी भॅंवर भारती, के. एम. बाबेल, पंकज शर्मा, दिलीप शर्मा, नारायणलाल शर्मा एवं सभी वर्तमान में कार्यरत एवं सेवानिवृत्त भूतपूर्व कर्मचारी प्यारेलाल सालवी, उदयलाल, हिम्मत लाल नागदा, ललित प्रसाद माहेश्वररी एवं अधिकारियों ने भी श्रद्धासुमन अर्पित किये।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply