Header Banner

हिन्दुस्तान जिंक ‘प्लेट्स बेस मेटल्स अवार्ड-2015’ से पुरस्कृत

BY — May 23, 2015

लंदन में एक विशिष्ट समारोह में मिला अंतरराष्ट्रीय अवार्ड

"Platts Global Metal Awards Savoy Hotel London"
“Platts Global Metal Awards Savoy Hotel London”

उदयपुर। वेदान्ता समूह की जस्ता-सीसा एवं चांदी उत्पादक कंपनी हिन्दुस्तान जिंक को लंदन में  आयोजित एक विषिष्ट समारोह में ‘‘प्लेट्स इण्डस्ट्री लीडरषिप फॉर बेस मेटल्स अवार्ड-2015’’ से पुरस्कृत किया। हिन्दुस्तान जिंक की ओर से यह पुरस्कार वेदान्ता समूह के कंपनी सचिव, श्री दीपक कुमार ने लण्दन में प्लेट्स द्वारा आयोजित एक भव्य समारोह में ग्रहण किया।

हिन्दुस्ताशन जिंक को यह पुरस्कार अपने उत्पादन से मांग की आपूर्ति करना, दक्षता से उत्पादन क्षमता में सुधार एवं कोर शक्तियों पर ध्यान केन्द्रित रखने के लिए प्रदान किया गया हैं। पुरस्कार के लिए कंपनियों द्वारा निवेष, विकास संभवनाएं तथा भावी अवसरों के लिए विविधता पर उचित निर्णय लेने की प्रक्रियाओं को आधार मानते है। कंपनी के वित्तीय परिणाम, नवाचार, उत्पाद गुणवत्ता, सुरक्षा तथा स्टेªटेजिक विज़न भी शामिल होते हैं।
हिन्दुस्तान जिंक के हेड-कार्पोरेट कम्यूनिकेषन पवन कौषिक ने बताया कि हिन्दुस्तान जिंक विष्व का सबसे बड़ा एकीकृत जस्ता उत्पादक है और भारत में चांदी का सबसे बड़ा उत्पादक के साथ दुनिया में अलौह धातु क्षेत्र उत्पादन में भारत का नेतृत्व भी करता है। हिन्दुस्तान ज़िंक का भारत की जिंक आपूर्ति पर 85 प्रतिषत तक का नियत्रंण है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply