Header Banner

गिट्स के 7 छात्रों का एबलोन क्लीन एनर्जी में चयन

BY — May 23, 2015

230502उदयपुर. गीतांजली इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्निकल स्टडीज, डबोक द्वारा आयोजित कैम्पस इन्टरव्यू में देश की क्लीन एनर्जी कम्पनियों में से एक एबलोन क्लीन एनर्जी लिमिटेड़ ने इलेक्ट्रॉनिक्स, मेकेनिकल एवं इलेक्ट्रीकल शाखा के सात छात्रों को चयनित किया।

कम्पनी ने प्लेसमेंट टॉक के बाद ऑनलाईन टेस्ट लिया, फाइनल राउंड में टेक्नीकल एवं पर्सनल इन्टरव्यू के बाद इन  छात्रों का चयन किया। संस्थान के हेड प्लेसमेंट एंड कॉर्पोरेट रिलेशन डेरिक फिलिप ने बताया कि उदयपुर में  पहली बार एबलोन क्लीन एनर्जी लिमिटेड का कैम्पस इन्टरव्यू हुआ। कम्पनी ने 1.90 हजार सालाना का पैकेज चयनित छात्रों को ऑफर किया। चयनित छात्रों के नाम भूपेन्द्र कुमार प्रजापत, राव प्रदीप सिंह, विकास कुमार बैरवा, राहुल मेनारिया, अपर्ण नपावलिया एवं अन्य विद्यार्थी शामिल हैं।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply