82 वर्षीय बुजुर्ग के हृदय का जटिल ऑपरेशन सफल

BY — May 23, 2015

230503उदयपुर. गीतांजली मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के कार्डियक विभाग में 82 साल के वृद्ध की सफल बायपास सर्जरी व वाल्व रिप्लेकसमेंट कर स्वस्थ किया गया।

विभाग के डॉ. संजय गांधी ने बताया कि 82 साल के केशव जोशी हृदय रोग से पीडि़त थे। हॉस्पिटल में भर्ती हुए, तब उसकी डॉ सी.पी पुरोहित व डॉ हरिश सनाढ्य द्वारा एंजियोग्राफी भी की गई जिसमें हृदय की धमनियों में भी रूकावट (ब्लाकेज) थी। मरीज के लिए दो बडी समस्याएं थी, एक वाल्व खराब होना और दूसरा हृदय की धमनियों का ब्लॉक होना। चिकित्सकों के सामने चुनौती थी 82 साल के वृद्व का वाल्व रिप्लेस्मेंट एवं बायपास सर्जरी। इसमें हृदय शल्य चिकित्सा विभाग के डॉ संजय गांधी, डॉ. अंकुर गांधी, डॉ. कल्पेश मिस्त्री व डॉ. मनमोहन जिंदल ने ऑपरेशन सफलतापूर्वक क्रियान्वित किया। ऑपरेशन 6 घंटे चला।
सगतड़ा (सराड़ा) निवासी रोगी केशव जोशी (82) ने बताया कि वह पिछले डेढ़ साल से सांस फूलना, थकान होना, सीने में भारीपन महसूस होना, चलने-फिरने में दिक्कत से परेशान थे। इसके चलते वे उदयपुर के एक अस्पताल में भर्ती हुए लेकिन उन्हें राहत नहीं मिल पाई। इसके बाद वे परामर्श के लिए अहमदाबाद और उदयपुर के भी एक निजी अस्पताल में गए लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। आखिरकार वे गीतांजली हॉस्पिटल आए जहां ऑपरेशन के बाद अब वे स्वस्थ हैं।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *