निर्माण समिति ने किया दौरा

BY — May 30, 2015

300509उदयपुर। नगर परिषद् वार्ड 27 में नगर निगम, उदयपुर निर्माण समिति अध्यक्ष पारस सिंघवी एवं नगर निगम के अधिकारियों ने दौरा कर सड़कों व नालियों का जायजा लिया।

पार्षद लवदेव बागड़ी ने बताया कि वार्ड नं. 27 के सेक्टर 5 के बसन्त विहार, उदयपार्क, सेक्टर 4 के चाणक्यपुरी, मैन रोड का दौरा कर रोडों एवं नालियों का जायजा लिया। समिति अध्यक्ष पारस सिंघवी ने जहां पर रोड खराब है वहां नई रोड बनाने के निर्देश दिये। पार्षद लवदेव बागडी ने वार्ड 27 के विभिन्न क्षेत्रों की समस्या में नालियां, रोडों, ड्रेनेज सिस्टम के बारे में अवगत कराया।  जिस पर पारस सिंघवी ने तुरंत ठीक करने के अधिकारियों को निर्देश दिये। साथ ही वार्ड नं. 29 में निर्माणाधीन ऑडिटोरियम का भी अवलोकन किया गया। एवं निर्माण की अवधि में ही पुरा कराने के अधिकारियों एवं ठेकेदार को निर्देश दिये। दौरे में पार्षद लवदेव बागडी, भाजपा राणा प्रताप मण्डल अध्यक्ष मनोहर चौधरी, महामंत्री संजीव जैन, पूर्व पार्षद नरेश पंवार, मण्डल मंत्री अजय गुप्ता, भाजयुमो अध्यक्ष कुलदीप जैन, नगर निगम अधिकारी मुकेश पुजारी, मनीष अरोडा, महेन्द्र समदानी, सुनील प्रजापत, ईरशाद आदि उपस्थित थे।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *