गीतांजली कर्मचारियों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

BY — May 30, 2015

300507उदयपुर. गीतांजली मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के ब्लड बैंक द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन गीतांजली परिसर में हुआ जहां संस्थान के कई लोगों ने रक्तदान शिविर में बढ़-चढ़कर भाग लिया।

आज कुल 25 युनिट रक्तदान किया गया, बाकि कई लोगों ने अपना नाम पंजीकृत करवाया ताकि वे आवश्यकता पड़ने पर रक्तदान कर सके। ब्लड बैंक के डॉ. अर्जुन जैन ने बताया कि हॉस्पिटल के वित्त नियंत्रक रोशन जैन, जीएमएचआर राजीव पंड्या, जीएम मार्केटिंग तेजदीप रंधावा समेत संस्थान के प्रशासनिक विभाग से कई लागों ने रक्तदान किया। उन्होंने यह भी बताया कि केवल एक यूनिट रक्त 3 लोगों की जान बचा सकता है तो सभी को रक्तदान करते रहना चाहिए।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *