Header Banner

एक्सिस बैंक का पूल कैम्पस ड्राइव

BY — June 3, 2015

030602उदयपुर। गिट्स डबोक द्वारा पहली बार उदयपुर में एमबीए के विद्यार्थियों के लिए एक्सिस बैंक लिमिटेड द्वारा असिस्टेंट मैनेजर पद के लिए पूल कैम्पस ड्राइव हुई जिसमें गीतांजली, एफएमएस व सिंघानिया कॉलेज के एमबीए के छात्र सम्मिलित हुए।

39 विद्यार्थियों का फाइनल राउण्ड ऑफ इन्टरव्यू के लिए चयन हुआ। संस्थान के ट्रेनिंग एण्ड प्लेसमेन्ट हेड अरविन्द सिंह पेमावत ने बताया की एक्सिस बैंक लिमिटेड देश का एक प्रमुख निजी बैंक है। एक्सिस बैंक की उपप्रबंधक प्रतिभा सिंघवी ने सबसे पहले सभी विद्यार्थियों को जॉब प्रोफाइल के बारे में अवगत कराया और बाद में लिखित परिक्षा के माध्यम से 39 एमबीए के विद्यार्थियों का चयन फाइनल राउण्ड ऑफ इन्टरव्यू के लिए किया। इनका फाइनल इन्टरव्यू के बाद असिस्टेट मैनेजर पद पर चयन होगा जिसमें इनका           पैकेज 3.26 लाख रहेगा।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply