Header Banner

न्यूरो स्पाइन रोग शिविर कल से

BY — June 3, 2015

gmchउदयपुर. गीतांजली हॉस्पिटल, उदयपुर के न्यूरोसर्जरी विभाग द्वारा दो वर्ष में 700 से अधिक सफल सर्जरीज़ होने के उपलक्ष्य में निःशुल्क न्यूरो-स्पाईन रोग शिविर 5 व 6 जून को प्रातः 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक गीतांजली परिसर में होगा।

शिविर में गीतांजली हॉस्पिटल के न्यूरोस्पाइनल सर्जन डॉ उदय भौमिक, न्यूरोलॉजिस्ट डॉ अनीस जुक्करवाला व न्यूरोइन्टेन्सिविस्ट डॉ निलेश भटनागर अपनी सेवाएं दंेगें। शिविर में आने वाले रोगियों के लिए परामर्श के साथ सरवाइकल एक्सरे, लम्बर एक्सरे, डोरसल एक्सरे भी निःशुल्क होगा। इसके अलावा सी टी स्केन पर भी 25 प्रतिशत की रियायत होगी। साथ ही शिविर में पंजीकृत रोगियों के सभी प्रकार के स्पाईन के ऑपरेशन रियायती दरों पर हो जाएंगे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply