Header Banner

55 सदस्यीय दल उमराह के लिए रवाना

BY — June 4, 2015

040605उदयपुर। मुस्लिम समाज के 55  लोगों का दल मक्का और मदीना की पवित्र यात्रा पर उमरह के लिए आज रवाना हुआ। शहर भर से जाने वाले सभी यात्री खांजीपीर स्थित नूरी चौक में इकठ्ठा हुए, जंहा मुस्लिम समाज के लोगों ने यात्रियों को फूल मालाएं पहना और गले मिल विदा किया।

महापौर चन्द्रसिंह कोठारी, पार्षद रेहाना जर्मनवाला, पार्षद राशिद खान ने यात्रियों का माल्यर्पाण कर उन्हें विदा किया। इस मौके पर नात ख्यानो ने नाते पाक में, मदीना चला में मदीना चला फिर करम हो गया में मदीना चला, जैसी नाते पड़ी गई।  साथ ही इस अवसर पर मस्जिद खुदबे आलम के इमाम आफ़ताब आलम अशरफी ने यात्रियों के लिए दुआएं की। यात्रियों को इस अवसर पर अमजद अली ने बताया की सैय्यद टूर एंड ट्रावेल्स की और से गया यह दल मक्का और मदीना की यात्रा पूरी कर इसी माह लौटेगा। यात्रा में एक वर्ष के बच्चें से लेकर युवा एवं बुजुर्ग तक उमराह के लिए जा रहे है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply