Header Banner

हिन्दुस्तान जिंक को ग्रीन मैन्यूफैक्‍चरिंग एक्सीलेन्स अवार्ड

BY — June 4, 2015

चन्देरिया इकाई को मिला अवार्ड

040606उदयपुर। हिन्दुस्तान जिंक की इकाई चन्देरिया लेड-जिंक स्मेल्टर को फ्रॅास्ट सुलिवन-ग्रीन मैन्यूफैक्रिंग एक्सीलेन्स अवार्ड-2015 से पुरस्कृत किया गया है। हिन्दुस्तान जिंक को यह प्रतिष्ठत पुरस्कार हाल ही में होटल हयात मुम्बई में आयोजित भव्य समारोह में धातु क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया।

यह पुरस्कार कंपनी की ओर से इकाई के लोकेशन हेड राजेश कुण्डू, निकिता भक्त, एसोसिएट मैनेजर (एचआर) एवं आरएस राव एग्जीक्यूटिव (प्रोसेस) ने ग्रहण किया। हिन्दुस्तान जिंक के हेड-कोर्पोरेट कम्यूनिकेषन श्री पवन कौषिक ने कहा कि यह पुरस्कार हिन्दुस्तान जिंक के चन्देरिया लेड जिंक स्मेल्टर ईकाई द्वारा धातु क्षेत्र में उत्कृष्टकता एवं आधुनिक तकनीक एवं नवाचार के साथ-साथ स्वस्थ एवं स्वच्छ वातावारण हेतु उठाए गए प्रभावी उपायों की मान्यता है। हिन्दुस्तान जिंक धातु क्षेत्र में देश की अग्रणी कंपनी है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply