शहर के लिए माकूल ई रिक्शा

BY — June 8, 2015

कलेक्टर ने किया अवलोकन, एक माह में चलेंगे शहर में

080603उदयपुर। राजधानी जयपुर के बाद अब उदयपुर शहर में भी ई-रिक्शा लगभग 1 माह बाद चलना प्रारम्भ हो जाएंगे। जिला कलेक्टर द्वारा यातायात विभाग की बैठक में इसके संचालन पर विचार-विमर्श कर इसके रूट तय कर इसे स्वीकृति दी जाएगी।

ई-रिक्शा के लिए अधिृकत डीलर सिंघवी ओटोमोबाईल्स ने बुङ्क्षकग शुरू कर दी है और लगभग 1 माह बाद इसकी डिलीवरी प्रदान कर दी जाएगी, तब से यह सडक़ों पर दौडऩे लगेगा। आज प्रात: कलेक्ट्री परिसर में जिला कलेक्टर ने ई-रिक्शा का गहनता से अवलोकन किया व इसके संचालन संबंधी जानकारी हासिल करने के बाद कहा कि यह शहर के लिए माकूल है लेकिन इसकी सभी ऑपचारिकता पूर्ण होने के बाद इसके रूट निर्धारित किये जाएंगे।
080604सिंघवी ओटोमोबाईल्स के नरेन्द्र सिंघवी ने बताया कि ड्राईवर सहित पांच सवारी वाला यह ई-रिक्शा 12-12 वॉट की 4 बैटरी के साथ 80 से 100 किलामीटर 25 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चलेगा। चारों बैटरियों को चार्ज करने में करीब 8 घंटे लगते है। शहर की सडक़ों पर इसकी टेस्ट ड्राइव कर ली गई है। घाटियों पर भी चढऩे में कुछ हद तक यह सफल रहा है। इसकी छत फाइबर प्लास्टिक की है। ई-रिक्शा को देखने के लिए कलेक्ट्री परिसर में जनता में कौतूहल देखा गया। अधिकांश लोगों ने उसमें बैठ कर घूमने के लिए अपने आप को रोक नहीं पायें। सिंघवी ने बताया कि इसके संचालन से शहर में पर्यावरण एवं ध्वनि प्रदूषण नहीं होगा। यह आरटीओ अप्रूव्ड है।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *