कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन 17 को

BY — June 15, 2015

प्रदेश कार्यसमिति की बैठक रोटरी बजाज भवन में

congress-1उदयपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव गुरूदास कामत, राष्ट्रीय सचिव मिर्जा इरशाद बेग, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट 17 जून को सुबह 9.30 बजे महाराणा भूपाल स्टेडियम (गांधी ग्राउण्ड) में जिलास्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित करेंगे।

देहात प्रवक्ता हेमन्त श्रीमाली ने बताया कि आयोजन स्थल को लेकर जिलाध्यक्ष लालसिंह झाला ने गांधी ग्राउण्ड पहुंच व्यवस्थाओ का जायजा लिया एवं पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। बाद में झाला, नीलिमा सुखाडिया, दिलीप सुखाडिया, कौशल नागदा, हेमन्त श्रीमाली, दिनेश दवे आदि ने रोटरी बजाज भवन जाकर प्रदेश कार्यसमिति की बैठक स्थल का जायजा लिया। वहां झाला ने राजस्थान में मुख्यालय के बाहर संभाग मुख्यालय पर हो रही प्रथम बैठक को ऐतिहासिक बनाने को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश एवं जिम्मेदारियां निर्धारित की।
उधर शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की बैठक आज सांय 4.30 बजे दुर्गानर्सरी स्थित कांग्रेस कार्यालय पर हुई। उदयपुर प्रभारी पुखराज पाराशर ने कहा कि चुनाव के दौरान किये गये अपने वादों को पूरा करने में भाजपा सरकार पूर्णतः विफल रही है। उनके द्वारा किये गये सभी वादें झूठे साबित हुए। पाराशर ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव गुरूदास कामत, प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष सचिन पायलट व पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की मौजूदगी में 17 जून बुधवार को गांधी ग्राउण्ड में होने वाले कांग्रेस पार्टी के जिला सम्मेलन को सफल बनाने के लिये बैठक में मौजूद पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से चर्चा कर अपने साथियों सहित अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा।
बैठक में शहर कांग्रेस अध्यक्ष नीलिमा सुखाडिया, प्रदेश कांग्रेस सचिव गोपाल शर्मा, त्रिलोक पूर्बिया ने भी विचार रखे। बैठक में अजयसिंह, शंकर भाटीया, राव कल्याणसिह, बतुल हबीब, चन्दा सुहालका, केके शर्मा, पार्षद मोसिन खान, मोहम्मद अयूब, फतहसिंह राठौड, गणेश डागलिया, दिनेश दवे, राधाकिशन मेहरा, शकील खान, अर्जून लाल मेनारिया, रंजना साहू सहित सैकड़ों कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित थे।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *