Header Banner

नर्सिंग छात्रा की गला रेत कर हत्या

BY — June 15, 2015

150608उदयपुर। शहर के निजी नर्सिंग कॉलेज में अध्ययनरत छात्रा की सोमवार को गला रेत हत्या कर दी गई। शहर के राणा प्रतापनगर रेलवे स्टेशन के खण्डहर भवन में एक युवती की लाश होने की सूचना पुलिस को मिली।

इस पर प्रतापनगर थाना पुलिस से जाब्ता मौके पर पहुंचा। पुलिस ने छात्रा की शिनाख्त डूंगरपुर हाल उदयपुर निवासी ट्विंकल परमार (18) पुत्री पवन कुमार परमार के रूप में हुई। शिनाख्तगी के बाद पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना दी। छात्रा ट्विंकल देबारी स्थित सिनर्जी नर्सिंग कॉलेज में अध्ययनरत थी। मंगलवार सुबह उसका पोस्टमार्टम किया जाएगा।
मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) हनुमान प्रसाद, प्रतापनगर थानाधिकारी चन्द्र पुरोहित मय जाब्ता मौजूद रहे। छात्रा के पास से मिली बैग एवं डायरी को जब्त कर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हत्या की सूचना आसपास के क्षेत्रों में आग की तरह फैल गई। मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply