Header Banner

ज्ञापन देकर विरोध दर्ज कराएगी भाजपा

BY — June 17, 2015

कांग्रेस नेताओं के बयानों पर आपत्ति

kamal-logoउदयपुर। कांग्रेस के कार्यकर्ता सम्मेलन में कांग्रेस नेताओं द्वारा मुख्यामंत्री एवं भाजपा नेताओं पर कथित लांछन लगाने को लेकर भाजपा ने कड़ा विरोध किया है। इसको लेकर गुरुवार सुबह दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करने और मामला दर्ज करने को लेकर पार्टी जिला कलक्टार को ज्ञापन देकर विरोध दर्ज कराएगी।

मीडिया प्रभारी चंचल कुमार अग्रवाल ने बताया कि गुरूवार सुबह 11 बजे डॉ. भीमराव अम्बेडकर मण्डल एवं महिला मोर्चा की ओर से ज्ञापन दिया जाएगा। इसी क्रम में 20 जून को भाजपा डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी मण्डल एवं युवा मोर्चा शहर जिला उदयपुर द्वारा प्रदर्शन किया जायेगा।
अग्रवाल ने बताया कि गांधी ग्राउण्ड में प्रदेश कार्यसमिति व कार्यकर्ता सम्मेलन में जिस तरह कांग्रेस नेताओं विशेषकर प्रदेश प्रभारी ने भड़ास निकाली और मुख्यमंत्री के बारे में जिस तरह सार्वजनिक मंच से अमर्यादित शब्दों का इस्तेमाल किया गया वह अशोभनीय, असंसदीय और असहनीय है। प्रदेश उपाध्यक्ष चुन्नीलाल गरासिया, भाजपा शहर जिलाध्यक्ष दिनेश भट्ट आदि ने कहा कि कांग्रेस की चरित्र हनन की की गई राजनीति निन्दनीय है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply